Wednesday, March 2, 2011

महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर,
सभी शिव-भक्त को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनएँ
एक छोटा सा भजन इस पावन मौके पर।

जीवन सार्थक करे शिव का नाम।
शिव-चरण बिन कहाँ विश्राम॥

हर -हर महादेव नाम का करो स्नान,
शिव-चरण बिन कहाँ विश्राम।

जीवन सार्थक करे शिव का नाम।
शिव-चरण बिन कहाँ विश्राम॥

डमरू की डम-डम मे शम्भो नाम,
शिव -चरण बिन कहाँ विश्राम।

जीवन सार्थक करे शिव का नाम।
शिव -चरण बिन कहाँ विश्राम ॥

गंगा की धार बोले शंकर नाम,
शिव-चरण बिन कहाँ विश्राम।

जीवन सार्थक करे शिव का नाम।
शिव -चरण बिन कहाँ विश्राम॥

तुम्ही गुरु,तुम्ही परमपिता,
शिव -चरण बिन कहाँ विश्राम।

जीवन सार्थक करे शिव का नाम।
शिव -चरण बिन कहाँ विश्राम॥

ॐकार नाम से गूंजे सारा संसार,
शिव -चरण बिन कहाँ विश्राम।

जीवन सार्थक करे शिव का नाम।
शिव -चरण बिन कहाँ विश्राम॥

तीन लोक मे तेरी जय -जयकार,
शिव -चरण बिन कहाँ विश्राम।

जीवन -सार्थक करे शिव का नाम।
शिव -चरण बिन कहाँ विश्राम॥